हमारा शिक्षण एवं शिक्षा प्रणाली
निम्नलिखित सूत्र हमारी शिक्षा एवं शिक्षा प्रणाली के मुख्य आधार हैं :
1. हमारे विद्यालय का समस्त पाठ्यक्रम, यू० पी० बोर्ड द्वारा निर्धारित पाठ्यक्रम पर आधारित है।
2. निर्धारित पाठ्यक्रम के अतिरिक्त, विद्यार्थियों को संस्कृत भाषा का ज्ञान, प्रारम्भ से ही दिया जाता है।
3. जिन विद्यार्थियों को, अन्य विद्यार्थियों के समकक्ष आने में अभी देर है, उन पर विशेष ध्यान दिया जाता है और अतिरिक्त कक्षाएं भी आयोजित की जाती हैं ।
4. हमने विद्यार्थियों के लिए, खेल कूद, व्यायाम, योग एवं ध्यान की शिक्षा देने का भी प्रबंध किया है।
5. अन्य शहरों एवं राज्यों से आए विद्यार्थियों के लिए छात्रावास का प्रबन्ध, भोजन एवं चिकित्सा की व्यवस्था की गयी है।
6. आध्यात्मिक जीवन शैली को अपनाने, विद्यार्थियों को संस्कारवान बनाने एवं व्यक्तिगत जीवन को भारतीय संस्कृति में ढालने के लिए, विद्यालय प्रांगण में ही शिव मंदिर की स्थापना की गयी है, जिसमें भगवान शिव की नित्य पूजा अर्चना का आयोजन किया जाता है । उसमें सभी विद्यार्थी भाग लेते हैं।
7. विद्यार्थियों को प्रतिभावान, संस्कारवान एवं एक अच्छा इंसान बनाने के लिए, विद्यालय में पुस्तकालय की स्थापना की गयी है। उसमें वैदिक ग्रन्थ, व्यक्तित्व निर्माण सम्बन्धी पुस्तकें तथा अच्छा साहित्य उपलब्ध कराया गया है।
8. विद्यार्थियों को आधुनिक तकनीक एवं कम्प्यूटर विज्ञान से परिचित कराने के लिए प्रयत्न किए जा रहे हैं, आवश्यक संसाधन जुटाने के प्रयास चल रहे हैं । हम आशा करते हैं कि हम जल्दी ही सफल होंगे।