होम हमारी आवश्यकताएँ

हमारी आवश्यकताएँ

हमारी सामर्थ्य एवं संसाधन सीमित हैं । हमें इस मिशन की गतिविधियों को क्रियाशील रखने के लिए निम्नलिखित आवश्यकताएं हैं:

संसाधन सम्बन्धी आवश्यकताएं

1. विद्यालय परिसर में ही पढ़ाई हेतु और कक्षों का निर्माण।
2. छात्रावास परिसर का विकास, जिससे अधिक छात्रों को सुविधा दी जा सके।
3. छात्रावास में खाद्य वस्तुओं की उपलब्धता जिससे छात्रों के भोजन की व्यवस्था निरन्तर चलती रहे।
4. छात्रों को कम्प्यूटर प्रशिक्षण देने के लिए कम्प्यूटर एवं अन्य सामग्री उपलब्ध कराना।
5. विद्यार्थी जीवन के लिए आवश्यक कोई भी उपयोगी सामग्री, जैसे कौपी, पेंसिल, पेन आदि।
6. व्यक्तित्व निर्माण की कहानियाँ, पुस्तकें एवं अन्य सामग्री।

our-needs

प्रतिभाओं से सम्बन्धित आवश्यकताएं

हमें समय दान करने वाले प्रतिभाशाली व्यक्तियों की आवश्यकता है जो विद्यार्थियों को:
1. अंग्रेजी, साइंस, गणित पढ़ा सकें।
2. कम्प्यूटर का प्रशिक्षण दे सकें।
3. व्यक्तित्व निर्माण की कक्षाएं ले सकें।
4. विद्यार्थियों में किसी प्रकार की कला, हुनर एवं प्रतिभा का विकास कर सकें।
5. विद्यार्थियों को व्यक्तित्व निर्माण की कहानियाँ, प्रेरक प्रसंग, वृतांत आदि सुना सकें और उनमें कहानियाँ पढ़ने एवं लिखने की रूचि जगा सकें।
6. अपने किसी भी हुनर से बच्चों के अन्दर किसी विशेष प्रतिभा का विकास कर सकें या उन्हें अच्छा इन्सान बनने के लिए प्रेरित कर सकें।

इसके अतिरिक्त, यदि आप कोई भी कार्य बच्चों के हित में करना चाहते हैं तो आप नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करके हमसें संपर्क कर सकते हैं।

यह आवश्यक नहीं कि आप प्रतिदिन बच्चों का क्लास लें। आप सप्ताह, माह अथवा वर्ष में जितनी बार चाहें उतनी बार उनको अपनी प्रतिभा का लाभ दे सकते हैं।

संपर्क करें